उप्र न्यूज़देश प्रदेश

हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो की टक्कर से दो लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

बाराबंकी। जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मंगलपुर कट के पास लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। मृतकों की पहचान बासदेव (40) निवासी निजामपुर गोसाईगंज और उदयराज (42) निवासी ललईखेड़ा के रूप में हुई है।

दुर्घटना में शामिल बोलेरो को पुलिस ने कब्जे में लिया

बताया जा रहा है कि उदयराज के घर कुछ दिन पहले ही शादी का कार्यक्रम हुआ था। दोनों किसी काम से मंगलपुर चौराहे तक आए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शामिल बोलेरो को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

लखनऊ में घरेलू कलह के चलते राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान

राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी मोहनलालगंज थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम कल्ली पूरब घाघ निवासी बबलू गौतम (40) राजमिस्त्री का कार्य करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसने अपने घर के प्रथम तल पर बने कमरे में बिजली के पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी जब सुबह परिवार को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार से पूछताछ की तो पता चला कि घरेलू विवाद के चलते बबलू गौतम ने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button