smupnews

Farrukhabad: गंगा नहाते समय 6 लोग डूबे, दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत

फर्रुखाबाद ।कादरीगे थानाक्षेत्र के पांचालघाट पर सोमवार को दोपहर गंगा स्नान कर रहे फिरोजाबाद जिले के 6 लोग में डूब गए। गोताखोरों ने तीन को बचा लिया। दो सगे भाइयों समेत तीन की डूब कर मौत हो गई।फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के मुहल्ला कैलाश नगर निवासी हरवीर कुशवाह (40), उनके भाई लकी कुशवाह (24) व अंकित ठाकुर (19) अपने तीन बच्चों के साथ पांचालघाट पर गंगा स्नान करने आये थे।

गोताखोर को बुलाकर चलाया सघन अभियान

गंगा स्नान करते समय सभी गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष कादरी गेट अवध नारायण पांडे व एसडीएम सदर गजराज सिंह मौके पर पहुंच गए। सभी अधिकारी मोक्षधाम के मोटर बोट पर बैठ कर घटनास्थल पहुंचे।गोताखोर बुला कर सघन अभियान चलाया गया। करीब एक घंटा कड़ी मेहनत के बाद गोताखोरों ने तीनों शव निकाल लिए।

जबकि हरवीर के पुत्र प्रियांशू (9), पीयूष (12) व ईशू (19) को नाविकों ने पहले ही जीवित निकाल लिया। सभी लोग फिरोजाबाद के ही निवासी है। बतातें चले कि इसी स्थान पर एक अन्य युवती रविवार को गंगा नहाते समय डूब गई थी। सोमवार को उसका भी शव बरामद कर लिया गया।

बेरी कैटिंगों का उल्लंघन करने के कारण हो रही घटनाएं

एसडीएम गजराज सिंह ने बताया कि गंगा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। तेज बहाव होने की वजह से गंगा अन्दर ही अंदर कटान कर रही है। लोग नहाते नहाते गहरे पानी में चले जाते है। जिससे यह हादसा हो जाता है। सोमवार को एक ही परिवार के दो सगे भाइयों समेत तीन की डूबकर मौत हो गई।

तीन लोगों को गोताखोरों ने बचा लिया है। उन्होंने कहा कि गंगा नहाने आए लोगों को किनारे पर ही स्नान करके लौट जाना चाहिए। लेकिन लोग भीषण गर्मी की वजह से गहरे से गहरे पानी में जाने का प्रयास करते है। जिससे यह घटनाएं घट जाती हैं। गंगा स्नान करने वालों के साथ दुर्घटनाएं ना हो इसके लिए वेरी कैटिंग भी लगाए गए हैं। परंतु लोग इन बेरी कैटिंगों का उल्लंघन कर गहरे पानी की तरफ बढ़ जाते हैं जिससे यह दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *