होमउप्र न्यूज़सामूहिक हत्या से दहल उठा छिंदवाड़ा, आठ लोगों की हत्या करने के...

सामूहिक हत्या से दहल उठा छिंदवाड़ा, आठ लोगों की हत्या करने के बाद फांसी पर झूला

एसएमयूपीन्यूज, ब्यूरो। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दिल काे दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर एक युवक ने पहले परिवार के आठ लोगों की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करने के बाद खुद फांसी पर झूल गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। यह पूरा मामला जिले के बार्डर सीमा पर बसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के थाना महुलझिर के ग्राम बोदलकछार की है। वारदात जहां हुई है वह पूरा परिवार आदिवासी था। जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

हत्यारोपी ने 21 मई को हुई थी शादी, सबसे पहले पत्नी को मारा

पुलिस के अनुसार हत्यारोपी दिनेश उर्फ भूरा की शादी अभी हाल में 21 मई को हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने सबसे पहले अपनी पत्नी की हत्या की। इसके बाद फिर बुजुर्ग मां, भाई, भाभी, बहन और पांच वर्षीय भतीजी, चार एवं डेढ़ वर्षीय दो भतीजिों को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया ।

पुलिस ने पहुंचकर पूरे गांव को किया सील

यह पूरी घटना मंगलवार रात्रि दो से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही माहुलझिर पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद पूरे गांव को सील कर दिया है। दिल दहला देने वाला हादसा होने के कारण पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है लेकिन आठ लोगों की हत्या के मामले में कोई कारण पता नहीं चल पा रहा है। लोगों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त था । हालांकि इस घटना से गांव में दहशत फैल गई है। इस खबर की अपडेट जारी है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments