होमउप्र न्यूज़कार में टक्कर लगने पर निशानेबाज खोया आपा ,चालक को पिस्टल की...

कार में टक्कर लगने पर निशानेबाज खोया आपा ,चालक को पिस्टल की बट्ट से पीटा, गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के थाना विभूतिखंड  थाना क्षेत्र में कार के टकराने के बाद एक अंतराष्ट्रीय निशानेबाज ने सरेआम अपनी पिस्टल निकाल ली और उसकी बट्ट से कार चालक को जमकर पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया और निशानेबाज को गिरफ्तार कर लिया।

दो कार के आपस में टकराने के बाद हुआ था विवाद

राजधानी के विभूतिखंड इलाके में सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज विनोद मिश्रा  गोमतीनगर के विवेक खंड के निवासी है और सोमवार दोपहर  रंजीत शुक्ला पुत्र अनिल शुक्ला निवासी डोगरा पट्टी थाना नैमी सारण जनपद सीतापुर के निवासी है,यहा ओला चलाता है। अपनी ओला गाड़ी  से बीबीडी की तरफ से भूतनाथ जा रहा था कि रास्ते में बांस मंडी के पास फैजाबाद रोड पर आगे चल रही सफारी से टकराई गई। चूंकि सफारी को विनोद मिश्रा पुत्र राधा कृष्ण मिश्रा निवासी विवेक खंड गोमती नगर चला रहे थे।

वीडियो वायरल होने पर सक्रिय हुई पुलिस

सफारी में ठोकर लगते ही विनोद मिश्रा गाड़ी से उतरकर दूसरे कार चालक  रंजीत शुक्ला को अपने लाइसेंसी पिस्टल की बट से मारना पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पूरे सड़क जाम हो गई। इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह के मुताबिक मामले को जांच की जा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। उसके खिलाफ मुकदमा लिखा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 


RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments