होमउप्र न्यूज़मां ने डांटा तो छात्रा ने गोमती नदी में लगा दी छलांग,...

मां ने डांटा तो छात्रा ने गोमती नदी में लगा दी छलांग, मछुआरों ने बचाया

सौरभ जायसवाल,लखनऊ । राजधानी में पढ़ाई के लिए डांटने पर नाराज आठवीं की छात्रा ने गोमती रिवर फ्रंट पर पुल से गोमती में छलांग लगा दी। हालांकि गनीमत रही कि वहां मौजूद मछुआरों ने समय रहते उसे बचा लिया। गोमतीनगर पुलिस ने छात्रा को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत ठीक है। जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के अनुसार गोमतीनगर के जुगाली में रहने वाली किशोरी आठवीं की छात्रा है।

काफी देर तक गोमती रिवर फ्रंट पर घूमने के बाद कूदी

पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह किशोरी को पढ़ाई करने के लिए उसकी मां ने डांट दिया था। इस बात से वह नाराज हो गई थी और परिजनों को बिना बताए घर से भाग गई थी। दोपहर को वह गोमती रिवर फ्रंट पहुंची और काफी देर तक घूमती रही। कुछ देर बाद उसने अचानक गोमती में छलांग लगा दी। यह देख वहां राहगीरों की भीड़ जुट गई।

इस बीच नदी में मछली पकड़ रहे जुगाली निवासी राम शंकर निषाद व उनके भाई छात्रा को डूबते देख वहां पहुंचे और उसे बाहर निकाल कर नदी के किनारे ले गए। राम शंकर की सूचना पर पहुंची गोमतीनगर पुलिस ने छात्रा को सिविल अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक पांडेय के मुताबिक छात्रा की हालात ठीक है। मामले में परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

गौतमपल्ली थानाक्षेत्र में गोमती नदी में दो युवकों का मिला शव

वही थाना गौतमपल्ली क्षेत्र में ओम  प्रकाश  (47 )पुत्र स्वर्गीय छोटे लाल दुर्विजयगंज राजेंद्रनगर थाना नाका के निवासी का शव गोमती नदी में मिला था। जिसकी शिनाख्त मंगलवार को उनके बेटे सूरज ने की। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश टीवी बीमारी से ग्रसित थे। जिसके चलते उन्होंने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी थानाक्षेत्र में गौतमपल्ली के चटोरी गली में के पास मंगलवार शाम को गोमती नदी में शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला तो उसकी शिनाख्त दीपक पांडेय के रूप में हुई। वह जियामऊ के निवासी है और लगभग 8 वर्षो से यही रहता था।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments