होमउप्र न्यूज़सपा नेता के समरसता तहरी भोज में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

सपा नेता के समरसता तहरी भोज में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 50 से समाजवादी पार्टी से पार्षद पद की दावेदारी प्रस्तुत कर रहे। युवा समाजवादी नेता संतोष सेठिया द्वारा चिनहट बाजार में स्थित रामलीला मैदान में समरसता तहरी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के पश्चात तहरी भोज का कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में अपने गीतों से रविशंकर देहाती ने समा बांध दिया।

रवि शंकर देहाती को सुनने को उमड़ी भीड़

युवा नेता संतोष सेठिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रवि शंकर देहाती को सुनने के लिए और तहरी भोज का आनंद उठाने के लिए हजारों समाजवादी समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ सपा नेता आर के चौधरी, पूर्व विधायक गोमती यादव, सपा के जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत, प्रदेश प्रवक्ता मनोज यादव, जिला महासचिव शब्बीर खान, पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजीत यादव, शशिलेंदर यादव, नागेंद्र सिंह यादव, मोहम्मद जहीर, हनुमान गुप्ता, मोहम्मद आरिफ, अमित यादव, अभिषेक यादव, मोहम्मद शमी, सहित जिले की प्रमुख कार्यकारिणी से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी तक के तमाम गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments