होमउप्र न्यूज़प्रदेश स्तर पर चमकी भदोही पीआरवी, मिला दूसरा स्थान

प्रदेश स्तर पर चमकी भदोही पीआरवी, मिला दूसरा स्थान

भदोही। मुसीबत में फंसे लोगों की मदद के लिए भदोही पुलिस अब पहले से ज्यादा तेजी से पहुंच रही है। पुलिस का रिस्पांस टाइम यानी सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचने का औसत समय अब 7.21 मिनट तक पहुंच गया है। नवंबर से करीब 18 सेकेंड की तेजी आई है। बेहतर रिस्पांस टाइम की वजह से भदोही पीआरवी जोन में लगातार 22वें महीने जहां अव्वल है। वहीं प्रदेश स्तर पर पांचवें से तीन अंक छलांग लागकर दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

किस जिले की पुलिस कितनी तेज है, इसका अंदाजा उसके रिस्पांस टाइम से लगाया जाता है। इसका आधार है पीआरवी यानी पुलिस रिस्पांस व्हीकल। आपात कालीन नंबर डायल 112 से जुड़ी पीआरवी को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जाने के लिए कहा जाता है। मौके पर पहुंचने के समय को ही रिस्पांस टाइम कहा जाता है। साल 2022 में रिस्पांस टाइम बहुत ही खराब रहा। 2023 में लगातार स्थिति सुधर रही है। एक साल पहले जहां रिस्पांस टाइम आठ मिनट 38 सेकेंड था। वहीं अब करीब एक मिनट तक घट चुका है।

नवंबर 2023 से दिसंबर के बीच ही करीब 18 सेकेंड का सुधार हुआ। नवंबर में सात मिनट 39 सेकेंड रही, जबकि अब सात मिनट 21 सेकेंड पर पहुंच गया है। पुलिस अधीक्षक डाॅ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि दिसंबर में यूपी 112 की रिस्पांस टाईम में सुधार हुआ है। जोन स्तर पर की गई रैंकिंग में भदोही पीआरवी को प्रथम स्थान और प्रदेश स्तर पर की रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। पिछले 22 महीने से पीआरवी के रिस्पांस टाइम की रैंकिंग में लगातार टॉप पर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रिस्पांस टाइम और भी बेहतर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments