होम उप्र न्यूज़ आज रात एक बजे से अयोध्या में प्रवेश होगा बंद, कुछ इस...

आज रात एक बजे से अयोध्या में प्रवेश होगा बंद, कुछ इस प्रकार रहेगा डायवर्जन

0
15

लखनऊ । अगर आप आज रात और कल अयोध्या बस से या किसी प्राइवेट वाहन से निकलने की सोच रहे है तो यह ख्याल अपने दिमाग से पूरी तरह निकल दें। अन्यथा आपका अयोध्या पहुंचने का सपना आधूरा ही रह जाएगा। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते अयोध्या रोड पर यातायात बदला रहेगा। इसे लेकर किए गए डायवर्जन के तहत लखनऊ की ओर से बाराबंकी के रास्ते बस्ती, संत कबीरनगर और गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहन अयोध्या होकर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बाराबंकी से गोंडा होकर जा सकेंगे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर किया जा रहा बदलाव


छोटे वाहनों के लिए यह व्यवस्था शनिवार सुबह छह बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगी। वहीं, रोडवेज बसों और बड़े व भारी वाहनों के लिए शुक्रवार 29 दिसंबर की रात 12 बजे से शनिवार को कार्यक्रम की समाप्ति तक यह डायवर्जन रहेगा। अयोध्या में सभी हाईवे पर यह डायवर्जन 29 दिसंबर की रात एक बजे से शनिवार दोपहर चार बजे तक व शहर में सुबह सात बजे से दोपहर चार बजे तक लागू रहेगा।

इस से जाने पर रहेगा रोक, यहां से जाने की मिलेगी छूट

सीतापुर रोड की तरफ से आने वाली बसे/बड़े/भारी वाहनो का बाराबंकी व अयोध्या की तरफ जाना प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह वाहन भिठौली तिराहा, इंजीनियरिंग कालेज चौराहा, टेढ़ीपुलिया चौराहा, कुर्सी रोड होते हुये बेहटा चौराहा, किसान पथ होते हुये सुल्तानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।कानपुर की तरफ से आने वाली बसे/बड़े/भारी वाहनो का बाराबंकी/अयोध्या की तरफ जाना प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह वाहन जुनाबगंज मोड़, मोहनलालगंज कस्बा तिराहा, गोसाईगंज कस्बा तिराहा, सुल्तानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।

छोटे वाहनों का डायवर्जन व्यवस्था 30 दिसंबर की प्रातः छह बजे से

जनपद लखनऊ की तरफ से जनपद बाराबंकी होकर जनपद बस्ती, जनपद संतकबीर नगर, जनपद गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहन जनपद अयोध्या होकर जाना प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह वाहन जनपद बाराबंकी से जनपद गोण्डा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगें।यह व्यवस्था कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी। इसलिए अगर आपको अयोध्या या फिर अयोध्या होकर किसी अन्य जिलों में जाना हो तो अभी ही नहीं लें। अन्यथा आज रात एक बजे के बाद नहीं नहीं पाएंगे। फिर आपको किसान पथ से होकर जाना होगा।

किसी प्रकार की दिक्कत हो कन्ट्रोल नंबर पर करें संपर्क

सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग पर यदि किसी जन-समान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय पुलिस द्वारा वीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।