smupnews

600 मीटर की दौड़ में यूपी के खिलाड़ियों ने परचम लहराया

लखनऊ।माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा अंडर-14 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की 67वीं राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 16 से 20 दिसम्बर तक गुरु गोविन्द सिंह स्पोट्र्स कालेज कुर्सी रोड लखनऊ कराया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के बालकों का 600 मीटर रेस में दबदबा रहा। रेस प्रतियोगिता मोहम्मद समीर खान ने 1 मिनट 27.04 सेकेंड में 600 मीटर की दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और उत्तर प्रदेश के ही अनिल बिन्द ने 1 मिनट 27.41 सेकंड में 600 मीटर की रेस को पूरी कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

शाम चार बजे से दिन के सभी विजेताओं को मेडल वितरण का कार्यक्रम मुख्य अतिथि शीतल वर्मा, आईएएस, जनगणना संचालन निदेशक/नागरिक पंजीकरण निदेशक भारत सरकार के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को शुभकामना दी और जो स्थान प्राप्त नहीं कर सके उनके लिए कहा कि जीवन में अपने प्रयास और परिश्रम को जारी रखें, सफलता आपके कदम चूमेंगी, निराश होने की आवश्यकता नहीं है। समारोह में संयुक्त शिक्षा निदेशक कैम्प कार्यालय भगवती सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *