होमउप्र न्यूज़Sultanpur:चेकिंग के दौरान बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, दूसरा फरार

Sultanpur:चेकिंग के दौरान बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल, दूसरा फरार

सुल्तानपुर। दो सप्ताह पहले घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे बदमाशों की पुलिस कर रही थी तलाश,बीती रात हो रही चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया,तो वही दूसरा अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया,घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

मुठभेड़ में बदमाश गोलू उर्फ लल्ले के पैर में लगी गोली

दरअसल सुल्तानपुर जनपद के करौंदी कला थानाक्षेत्र के कटघरा पूरे चौहान की घटना है। जहां बीती रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश गोलू उर्फ लल्ले के पैर में लगी गोली,जिसे आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरा बदमाश चकमा देकर फरार

तो वही उसका दूसरा साथी अधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया और पुलिस तकती रह गई,तो वही घायल बदमाश गोलू का इलाज अस्पताल में चल रहा है,पुलिस की माने तो करौंदीकला थानाक्षेत्र के मेवपुर गांव का रहने वाला है बदमाश गोलू उर्फ लल्ले। हालांकि पुलिस का दावा है कि फरार बदमाश को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments