होमउप्र न्यूज़7.39 मिनट में पहुंच रही पीआरवी, 21वें माह भी अव्वल

7.39 मिनट में पहुंच रही पीआरवी, 21वें माह भी अव्वल

भदोही। मुसीबत में फंसे लोगों की मदद के लिए भदोही पुलिस अब पहले से ज्यादा तेजी से पहुंच रही है। पुलिस का रिस्पांस टाइम यानी सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचने का औसत समय अब 7.39 मिनट तक पहुंच गया है। इसके साथ ही बेहतर रिस्पांस टाइम की वजह से भदोही पीआरवी जोन में लगातार 21वें महीने भी अव्वल है।किस जिले की पुलिस कितनी तेज है, इसका अंदाजा उसके रिस्पांस टाइम से लगाया जाता है। इसका आधार है पीआरवी यानी पुलिस रिस्पांस व्हीकल।

आपात कालीन नंबर डायल 112 से जुड़ी पीआरवी को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जाने के लिए कहा जाता है। मौके पर पहुंचने के समय को ही रिस्पांस टाइम कहा जाता है। साल 2022 में रिस्पांस टाइम बहुत ही खराब रहा। 2023 में लगातार स्थिति सुधर रही है। एक साल पहले जहां रिस्पांस टाइम आठ मिनट 38 सेकेंड था। वहीं अब करीब एक मिनट तक घट चुका है। पुलिस अधीक्षक डाॅ. मीनाक्षी कात्यायन के प्रयास से लगातार रिस्पांस टाइम में सुधार आने लगा।

उन्होंने बताया कि नवंबर में यूपी 112 की रिस्पांस टाईम के जोन स्तर पर की गई रैंकिंग में भदोही पीआरवी को प्रथम स्थान और प्रदेश स्तर पर की रैंकिंग में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। पिछले 21 महीने से पीआरवी के रिस्पांस टाइम की रैंकिंग में लगातार टॉप पर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रिस्पांस टाइम और भी बेहतर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments