होम उप्र न्यूज़ सुबह से लगातार रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंड, अभी चार दिन ऐसा...

सुबह से लगातार रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंड, अभी चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

0
13

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी है। जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। लखनऊ में सुबह पांच बजे से बारिश हो रही है। वहीं, कानपुर में भी सुबह तेज बरसात हुई। इसके अलावा, झांसी और आगरा में भी रिमझिम हुई। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चल रही हैं। हालांकि, अधिकतम तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह से लगातार बारिश के चलते सड़कों पर जगह-जगह जल जमाव होने के साथ-साथ ठंडक में इजाफा हो गया।

लखनऊ समेत मध्य यूपी में सोमवार की सुबह से बारिश शुरू हो गई। इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अलग-अलग स्थानों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे हालात सात दिसंबर तक बने रह सकते हैं।जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और आसपास बना हुआ है।

इसका क्षेत्र पश्चिमी यूपी और आसपास है। इसके कारण मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, छह और सात दिसंबर के करीब मिचौंग तूफान की वापसी होगी। इसके कारण दक्षिण पूर्वी यूपी, खासकर छत्तीसगढ़ व झारखंड से लगे इलाके में इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, छह और सात दिसंबर के करीब मिचौंग की वापसी होगी, इसके कारण दक्षिण पूर्वी यूपी, खासकर छत्तीसगढ़ व झारखंड से लगे इलाक में इसका असर देखने को मिलेगा।