होमउप्र न्यूज़शादी की एक रात पहले खुशियों में लगे चार चांद, जानिये कैसे

शादी की एक रात पहले खुशियों में लगे चार चांद, जानिये कैसे

सुलतानपुर । खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है । जहां सत्यम श्रीवास्तव का चयन इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन में हुआ है,इनकी ऑल इंडिया रैंक 34 है। सत्यम की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर,स्टेला मैरिज कान्वेंट स्कूल सुल्तानपुर में हुई।

इन्होंने एचबीटीआई कानपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की वर्तमान में सत्यम रेल कॉर्पोरेशन में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, सत्यम अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों एवं अपने शिक्षकों को दिया है।

आपको बताते चलें कि शहर के शास्त्रीनगर निवासी सत्यम श्रीवास्तव, जिलाधिकारी कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात कमल श्रीवास्तव के बड़े बेटे हैं। सत्यम श्रीवास्तव का 23 नवम्बर को विवाह भी सम्पन्न होना है।

शादी की एक रात पहले IES, 34वीं रैंक हासिल कर लेने से परिवार की खुशियों में चार चांद लग गए हैं। सत्यम के निजी निवास व दूरभाष पर सगे संबंधियों व नगर के सम्मानित जनों द्वारा बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments