smupnews

सीआईएसएफ के डीआईजी ने किया निरीक्षण

वैढ़न। सीआईएसएफ पूर्वी जोन के डीआईजी कौशिक गांगुली ने वीएसटीपीपी विंध्यनगर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्हें यूनिट की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। साथ ही उन्होंने सुरक्षा के मसले पर यूनिट कमाण्डेन्ट पंकज बालियान से चर्चा किया।

आपस में मिलजुल कर रहने को कहा

क्वार्टर गार्ड का भी उन्होंने निरीक्षण किया। मॉक डिल के जरिये किसी भी प्रकार के आक्रमण से निपटने में जवानों के कार्यो की सराहना की। बल सदस्यों को सैनिक सम्मेलन के जरिए संबोधित किया। उन्होंने आवश्यक निर्देश देते हुए आपस में मिलजुल कर रहने को कहा। इस मौके पर सहायक कमाण्डेन्ट सदाराम यादव समेत कई जवान मौजूद रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *