होमउप्र न्यूज़मकान की छत पर लगाया पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का झंडा

मकान की छत पर लगाया पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का झंडा

मुरादाबाद। मुरादाबाद जनपद के भगतपुर थाना अंतर्गत नेफ़ा चौकी क्षेत्र में पिता पुत्र ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर अपने मकान की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगा दिया । मकान की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगा देख ग्रामीणों ने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए । भगतपुर थाना क्षेत्र में मकान की छत पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का झंडा लगे होने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

झंडा लगाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

बता दें की मुरादाबाद जनपद के भगतपुर थाना क्षेत्र की चौकी नेफा के अंतर्गत आने वाले बुढ़ानपुर अलीगंज गांव निवासी रईस और उसके बेटे सलमान को पुलिस ने घर पर पाकिस्तान का झंडा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कुछ लोगों ने कपड़े की दुकान चलाने वाले रईस के घर पर पाकिस्तान का झंडा लगे होने की फोटो और वीडियो गांव के कुछ लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल की गई ।

जिसके बाद भगतपुर थाना पुलिस ने इस मामले में तत्काल पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।वहीं पुलिस और एलआईयू के अलावा अन्य एजेंसियां भी दोनों से पूछताछ कर रही हैं। बताया जा रहा है कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पिता पुत्र ने अपने मकान की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगाया था जिसके तहत उन पर यह कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments