होमउप्र न्यूज़सड़क हादसा : ट्रक और ट्रेलर की आमने सामने टक्कर,दो ड्राइवरों समेत...

सड़क हादसा : ट्रक और ट्रेलर की आमने सामने टक्कर,दो ड्राइवरों समेत तीन की मौत

अमेठी । जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा सामने आए जहां ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।हादसे में दोनों गाड़ियों के चालक समेत एक कंडक्टर की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों तीनों शवों को कड़ी मशक्कत बाद गाड़ी से निकलकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।फिलहाल अभी तक सिर्फ एक शव की पहचान हुई है और पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।बाकी दोनो शवो की पहचान कराने में पुलिस जुटी हुई है।

दरअसल ये पूरा मामला जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित थौरी गांव के पास का है जहाँ देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई।हादसे में दोनों गाड़ियों के चालक समेत एक खलासी की मौके पर ही मौत हो गई।हादसा इतना भीषण था कि तीनों के शव गाड़ियों में फंस गए।घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों जे पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही जगदीशपुर एसएचओ राकेश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुँचे और गाड़ी में फंसे तीनों शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।खलासी की पहचान मनोज मिश्रा थाना बल्दीराय जिला सुल्तानपुर के रूप में हुई।पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना उसके परिजनों को दी बाकी दोनो शवों की पहचान अभी तक नही हो पाई है।पुलिस दोनो शवो का पहचान कराने में जुटी हुई है।

वही पूरे मामले पर जगदीशपुर एसएचओ राकेश सिंह ने कहा कि देर रात ट्रक और ट्रेलर की आमने सामने टक्कर हुई थी।हादसे में दोनो गाड़ियों के चालक समेत एक खलासी की मौके पर मौत हो गई थी।तीनो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के किये भेजा गया है।एक मृतक की पहचान हुई है बाकी दो मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे है।मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments