होमउप्र न्यूज़दबंगों ने गर्भवती महिला के साथ की घिनौनी हरकत, जानें पूरा मामला

दबंगों ने गर्भवती महिला के साथ की घिनौनी हरकत, जानें पूरा मामला

बहराइच । उत्तर प्रदेश के के बहराइच में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दबंगों ने गर्भवती महिला समेत पूरे घरवालों के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो महिला के ऊपर खौलता दूध डाल दिया। जिससे महिला बुरी तरह से झुलस गई। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने लूटपाट का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

सभी आरोपी मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी

वारदात थाना कैसरगंज के जमालुद्दीनपुर गांव की है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं । पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। दबंगों ने परिवार के साथ मारपीट क्यों की इसकी वजह का भी खुलासा अभी नहीं हुआ है। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने लोगों को शांति बरतने की हिदायत दी है। वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि इस तरह से खुलेआम दबंग गुंडई कर रहे है और पुलिस उनका कुछ नहीं कर पा रही है।वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रहे है। गर्भवती होने के कारण गर्भ में पल रहे बच्चे को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments