होमउप्र न्यूज़बड़ी सौगात: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा

बड़ी सौगात: रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा

लखनऊ । योगी सरकार की रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी। चूंकि इस दिन महिलाएं निशुल्क यात्रा कर भाइयों को रक्षासूत्र बांध सकेंगी। गुरुवार को 14 शहरों के नगरीय परिवहन की बसों में महिलाओं को 30 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से 31 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा के आदेश जारी कर दिए। यह महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। खासकर शहर में रहने वाली महिलाओं के लिए है।

जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ के साथ 14 प्रमुख शहरों कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा-वृंदावन, शाहजहांपुर, झांसी, मुरादाबाद, गोरखपुर, अलीगढ़ और बरेली में संचालित सीएनजी व इलेक्ट्रिक बसों में महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। गुरुवार को संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने इस बाबत आदेश निदेशक नगरीय परिवहन, निदेशालय को जारी कर दिया।इसी तैयारियां अभी से करने के लिए विभाग को निर्देश जारी किया गया है। ताकि बसों के संचालन में कहीं किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

रक्षाबंधन पर रोडवेज की सभी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्राएं करती रही हैं। 2017 व 2018 में 11-11 लाख से अधिक महिलाओं ने गंतव्य तक की दूरी तय की। पिछले साल यह संख्या बढ़कर 22 लाख तक पहुंच चुकी है, यह रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा की सर्वाधिक संख्या है। चूंकि बड़ी संख्या में महिलाएं घर से निकलकर अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए पहुंची थी। इस बार भी बसों में भारी भीड़ की उम्मीद की जा रही है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments