होम उप्र न्यूज़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को डीजीपी ने किया सम्मानित

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को डीजीपी ने किया सम्मानित

0
14

लखनऊ । रिजर्व पुलिस लाइन के संगोष्ठी सदन में 66र्वी यूपी पुलिस वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डाग स्क्वाड एवं एण्टी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता-2023 का समापन मुख्य अतिथि विजय कुमार, पुलिस महानिदेशक के द्वारा किया गया। पुलिस महानिदेशक द्वारा समापन के अवसर पर अपने सम्बोधन में वैज्ञानिक स्पर्धाओं पर प्रकाश डालते हुए समस्त खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया ।

118 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग

उक्त प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ जोन, पीएसी के तीन जोन, रेडियो जोनव जीआरपी जोन सहित कुल 13 जोन की टीमों के कुल 118 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस प्रतियोगिता में वैज्ञानिक अनुसंधान टीम चैम्पियनशिप मेरठ जोन (प्रथम टीम), प्रोफेशनल पुलिस फोटोग्राफी टीम चैम्पियनशिप मेरठ जोन (प्रथम टीम ) प्राप्त किया गया। कम्प्यूटर प्रतियोगिता टीम चैम्पियनशिप पीएसी पश्चिमी जोन, एण्टी सेबोटाज चेक टीम चैम्पियनशिप लखनऊ जोन एवं वीडियोग्राफी टीम चैम्पियनशिप लखनऊ जोन रहा, उक्त के अतिरिक्त डॉग स्नचर प्रतियोगिता में लखनऊ जोन की टीम विजेता एवं बरेली जोन की टीम उप विजेता रही।

डीजीपी ने पहुंचकर खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला

प्रतियोगिता में उप निरीक्षक चुन्नी लाल गौतम मेरठ जोन ने अंगुलि चिन्ह, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, प्रदर्शो की पैकिंग में एवं मेरठ जोन के ही मुख्य आरक्षी पवन कुमार गौतम ने निरीक्षण घटना स्थल, हुलिया बयान, व्यवसायिक फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी में तथा गोरखपुर जोन उप निरीक्षक शहनावाज अहमद द्वारा विधि विज्ञान लिखित परीक्षा, मेडिकोलीगल, क्राइम इन्वेस्टीगेशन व फोटोग्राफी विवेचक स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किये गये।

पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस महानिदेशक भी रहे मौजूद

इस प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर एसबी शिरडकर पुलिस आयुक्त – लखनऊ,पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन, देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, अपर्णा कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मध्य जोन व सचिव उ.प्र. पलिस स्पोर्ट कन्ट्रोल बोर्ड, लखनऊ के साथ ही आकाश कुलहरि संयुक्त पुलिस आयुक्त – अपराध व मुख्यालय, रौदास, उप निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, महानगर लखनऊ के साथ जनपद लखनऊ के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी उपस्थित रहे ।