smupnews

परिजनों ने प्यार पर पहरा बैठाया तो प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

मिर्जापुर। जिले के थाना कछवां क्षेत्र के कटका रेलवे क्रॉसिंग से करीब 200 मीटर पूरब दिशा में ट्रेन से एक लड़का और एक लड़की की कटकर मृत्यु हो गयी। कटका गांव के ही रहने वाले किशोर प्रेमी युगल जो 11वीं का छात्र लवकुश (22) पुत्र राजेश कुमार और 10वीं की छात्रा नंदिनी (18) पुत्री लाला दोनों का प्रेम प्रपंच आपस में काफी दिनों से चल रहा था ।इस बात की जानकारी दोनों के स्वजन और आस पास के दोनों को हो गयी थी।

दोनों परिवार के लोग इस बात को लेकर डाट फटकार लगाते रहते थे। स्वजन के बंदिशो को दोनों किशोर प्रेमी प्रेमिका झेल नही पाए और साथ जी नहीं पाने पर साथ मरने की ठान ली और ट्रेन के सामने कुदकर जान दे दी। घटना की जानकारी पर पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *