होमउप्र न्यूज़स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप, राहुल गांधी ने संसद से जाते वक्त...

स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप, राहुल गांधी ने संसद से जाते वक्त किए ‘फ्लाइंग किस’ के इशारे

एसएमयूपीन्यूज,ब्यूरो। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। स्मृति ईरानी ने दावा किया है कि अपना भाषण खत्म कर संसद से बाहर जाते समय राहुल गांधी ने महिला सांसदों को लक्ष्य करके फ्लाइंग किस के इशारे किए।राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने के बाद आज वह संसद में बोले। आज सदन में भाषण के दौरान राहुल गांधी ने सरकार पर जोरदार हमला बोला।

राहुल गांधी पर जमकर बोला हमला

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करते हुए राहुल ने भाषण दिया और वह अपने भाषण के बाद संसद से चले गए।इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने वक्तव्य में राहुल पर जमकर हमला बोला। स्मृति ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अभद्रता के इशारे किए। उन्होंने कहा कि राहुल सदन से जाते वक्त फ्लाइंग किस का इशारा कर के गए। इस घटना को लेकर स्पीकर ओम बिरला के समक्ष शिकायत भी की गई है।

ऐसा आचरण इस देश की सदन ने कभी नहीं देखा

लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, मुझ से पहले जिनको यहां बोलने का मौका मिला उन्होंने आज असभ्यता का परिचय दिया है। उन्होंने अपना भाषण खत्म करने के बाद अभद्र व्यवहार किया।उन्होंने उस संसद में फ्लाइंग किस उछाला जिस संसद में महिला भी बैठी हुई हैं। ऐसा व्यवहार सिर्फ एक स्त्री द्वेषी व्यक्ति ही कर सकता है।स्मृति ईरानी ने कहा, ऐसा गरिमा विहीन आचरण इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। ये उस खानदान के लक्षण हैं यह सदन में आज देश को पता चला है।

22 महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिड़ला को लिखी चिट्ठी

स्मृति ईरानी के बयान के बाद राहुल गांधी से जुड़ा ये मामला काफी बड़ा हो गया है। करीब 22 महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखी है और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने स्पीकर से शिकायत इसकी शिकायत की है। उन्होंने संसद में राहुल के अनुचित व्यवहार को लेकर शिकायत दी है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने कहा, “सभी महिला सदस्यों को फ्लाइंग किस देकर राहुल गांधी चले गए। यह सरासर एक सदस्य का दुर्व्यवहार है। यह एक सदस्य का अनुचित एवं अशोभनीय व्यवहार है।

,

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments