होमउप्र न्यूज़मशहूर शायर मुनव्वर राना की पुत्री के कीमती गहने चोरी

मशहूर शायर मुनव्वर राना की पुत्री के कीमती गहने चोरी

लखनऊ । मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी के गहने घर से चोरी हो गये। गहने कौन ले गया इस संबंध में परिवार के किसी सदस्य को कोई जानकारी नहीं है। हुसैनगंज पुलिस ने तहरीर मिलने पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।गुरुवार को फौजिया राना पुत्री मुनव्वर राना निवासी एफआई ढींगरा अपार्टमेन्ट ने थाना हुसैनगंज पर सूचना दिया कि वादिनी ने अपने घर के स्टोर रूम में एक थैले में अपने कीमती गहने रखे थे।

गुरुवार को जब सुबह में वादिनी ने अपना गहना चेक किया तो वादिनी के सारे गहने गायब थे और खाली डिब्बे पड़े मिले। इस सूचना पर थाना हुसैनगंज पुलिस ने मुकदम दर्ज कर लिया है। फौजिया का कहना है कि वह सारे गहने ससुराल से उठाकर लायी थी। जिसे घर के अंदर एक थैले में रख दिया था। घर में सभी लोग मौजूद थे ऐसे में गहने कैसे चोरी हो गए। इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments