smupnews

आज रात 12 बजकर एक मिनट पर कर सकते हैं सुपर मून का दीदार

गोरखपुर। क्या है सुपर मून खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों के मुकाबले इस दिन चंद्रमा 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार दिखाई देता है, इसी घटना को पूर्ण चंद्र या सुपर मून कहा जाता है।कैसे देखें इस खगोलीय घटना को आप सीधे तौर पर बिना किसी अतिरिक्त टेलीस्कोपिक उपकरण की सहायता से भी अपने घरों से ही साधारण आंखों से देख सकते हैं।

खगोलविद ने बताया कि वैसे समान्य दिनों में पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी लगभग 384366.66 किलोमीटर के क़रीब रहती है। चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के चारों ओर अंडाकार होने के कारण जब चन्द्रमा अपने परिभ्रमण बिन्दु पथ पर पृथ्वी के निकटतम स्थान पर पहुंच जाता है। तब पृथ्वी से चंद्रमा बड़ा दिखाई देता है, इसे खगोल विज्ञान की भाषा में पेरिगी कहते हैं ,तब यह चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी लगभग 42000 किलोमीटर तक कम हो जाती है, जो सुपर मून को एक विशिष्ट खगोलीय घटना बनाती है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *