होमउप्र न्यूज़पार्षद अनुपमा के घर पहुंचे महापौर, वार्ड की समस्याओं को जाना

पार्षद अनुपमा के घर पहुंचे महापौर, वार्ड की समस्याओं को जाना

प्रयागराज। पार्षद अनुपमा तीर्थराज पाण्डेय के आवास पर महापौर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी वार्ड 89 बक्सी खुर्द दारागंज की पार्षद ,अनूपमा तीर्थराज पाण्डेय के आवास पर महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी पहुंचे और पार्षद से मिलकर उनका और क्षेत्र का हालचाल जाना। जिस पर पार्षद अनुपमा ने वार्ड की जनसमस्याओं से संबंधित जानकारी दी। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रयागराज महानगर के संयोजक, तीर्थराज पाण्डेय बच्चा मैया ने उक्त अवसर पर ,महापौर के द्वारा जनहित में टैक्स माफी के ऐतिहासिक कदम को जनहित में बताया।

पार्षद ने कहा कि वर्षों बाद आम लोगों की तकलीफ और दिक्कत को नजदीक से समझने वाला महापौर मिला है। जो सभी के हित और लाभ के बारे में ध्यान रखता उक्त अवसर नरेश चंद्र शुक्ला पर ,पार्षद राजेश निषाद, सुभाष वैश्य, गोलू चौरसिया, प्रभु राज पाण्डेय, बच्चा पाठक, सोनू निषाद, दिनेश राय, आयुष अग्रहरि ,पवन यादव, आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी लोगों ने आगामी लोकसभा के चुनाव में ,देश में फिर से एक बार मोदी सरकार का संकल्प दिला कर। सभी लोगों से महापौर जी अगले आयोजन के लिए विदाई ली।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments