होमउप्र न्यूज़खेत में गिरा विमान के दो फ्यूल टैंक, देखने के लिए उमड़ी...

खेत में गिरा विमान के दो फ्यूल टैंक, देखने के लिए उमड़ी भीड़

संतकबीरनगर। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के झीनखाल बंजरिया गांव के पास विमान के फ्यूल टैंक जैसा धातु का सामान गिरा है। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। यह घटना सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे की है।

देखने में विमान के फ्यूल टैंक जैसा सामान लग रहा है। कोई जानमाल का नुकसान नहीं है। सूचना पर एसपी, एडीएम, सीओ, एसडीएम , कोतवाल आदि पहुंच गए। एसपी ने बताया कि दो फ्यूल टैंक गिरा है। इसकी सूचना एयर फोर्स गोरखपुर को दी गई है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments