होमउप्र न्यूज़नहर में गिरी कार, एक परिवार के पांच लोगों की मौत

नहर में गिरी कार, एक परिवार के पांच लोगों की मौत

लखनऊ । यूपी के एटा जिले में सोमवार की सुबह एक कार बैराज नहर में अनियंत्रित होकर गिर गई। कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। कार के नहर में गिरते ही लोग बचाव कार्य के लिए दौड़ पड़े। हालांकि जब तक कार से लोगों को निकाला गया तब तक उनकी मौत हो गई। मरने वालों की पहचान विनीता पत्नी नीरज, तेजेंद्र पुत्र जमुना प्रसाद, संतोष पुत्र तेजेंद्र, शिवम पुत्र राकेश और नीरज पुत्र जोधा सिंह के रूप में हुई है।

कागंज जिले के गंजडुंडवारा थानाक्षेत्र के गांव अंडुआ निवासी कुछ लोग महिला का इलाज कराने के लिए एटा लेकर आ रहे थे। तभी काली नदी का पुल पार करने के बाद तीव्र मोड़ पर कारअनियंत्रित होकर बेबर बैरज नहर में समा गई। हादसे को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी और किसी तरह से कार के अंदर से लोगों को बाहर निकाला। सभी को तत्काल ही एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।इसके बाद क्रेन बुलवाकर कार को नहर से बाहर निकाला गया।

,

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments