होमउप्र न्यूज़सपा महिला सभा ने मणिपुर की घटना के विरोध में पैदल मार्च...

सपा महिला सभा ने मणिपुर की घटना के विरोध में पैदल मार्च निकाल कर की नारेबाजी

प्रयागराज। मणिपुर में हुई हिंसा और महिलाओं के साथ हुए अत्याचार के विरोध मे समाजवादी पार्टी महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव की अगुवाई में आज सैकड़ो महिलाओं ने सपा के जिला कार्यालय जार्ज टाउन से लेकर बालसन चौराहे तक पैदल मार्च कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारे बाजी भी की।

मंजू यादव ने कहा कि लगभग तीन माह से मणिपुर मे भड़की हिंसा मे लगातार जन धन की हानि के साथ महिलाओं के साथ जो घिनौनी हरकत की गई वह किसी भी सभ्य समाज के लिये कलंक है। प्रदेश की भाजपा सरकार को भंग कर राष्ट्र पति शासन लगाने और हिंसा रोकने की जोर दार मांग भी की।

इस दौरान सपा महिला सभा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध मे नारे बाजी भी की। प्रमुख रूप से श्रीमती मंजू यादव, दीप माला पटेल, इन्दु यादव, निर्मला यादव सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने पैदल मार्च निकाल विरोध जताया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments