देश प्रदेश

क्रिकेटर ऋषभ पंत के चेहरे की हुई प्लास्टिक सर्जरी, सड़क हादसे में हुए थे घायल

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम सुंदर शर्मा ने कहा है कि सड़क पर गड्ढा होने के कारण ऋषभ पंत की कार हादसे का शिकार हुई है। शनिवार को उन्होंने देहरादून के मैक्स ‍अस्पताल पहुंचकर ऋषभ पंत से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम सुंदर शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि गड्ढे के कारण यह हादसा हुआ है। पंत के चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी हो चुकी है। डॉक्टरों के अनुसार उनके पैर में फ्रैक्टर है, लेकिन यह ज्यादा गंभीर नहीं है। उन्होंने ऋषभ पंत, उनकी मां और डॉक्टरों से बात की है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका कर रही है उपचार

ऋषभ पंत की हालत सामान्य बनी है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी एयरलिफ्ट करने का कोई प्लान नहीं है और ना ही कोई जरूरत अभी है। हालांकि लिगामेंट के उपचार के लिए उन्हें बाद में शिफ्ट किया जा सकता है।दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्‍ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के डायरेक्टर श्याम सुंदर शर्मा शनिवार को मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर श्याम सुंदर शर्मा ऋषभ पंत का हाल जानने देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे।उनके साथ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा व सदस्य अमित कपूर रहे। देहरादून जिलाधिकारी सोनिका और एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर भी मैक्स अस्पताल पहुंचे। खानपुर विधायक उमेश कुमार भी वहां मौजूद रहे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज और आईपीएल में नहीं खेलेंगे पंत

कार हादसे के बाद ऋषभ पंत के ठीक होने में काफी समय लगेगा। वह चोट से उबर सकते हैं, लेकिन मैदान में वापसी करने में उन्हें समय लगना तय है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज और आईपीएल 2023 में पंत का खेलना मुश्किल है। ऐसे में डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी मिल सकती है। वहीं, लोकेश राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button