होमउप्र न्यूज़ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के दौरान एक साल्वर गिरफ्तार

ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के दौरान एक साल्वर गिरफ्तार

लखनऊ । थाना ठाकुरगंज पुलिस टीम द्वारा ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा के दौरान एक साल्वर शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। साल्वर बिहार राज्य के मंगुरे जनपद का रहने वाला है।डीसीपी मध्य अर्पणा रजत कौशिक ने बताया कि 26 जून को थाना क्षेत्र के चार परीक्षा केन्द्रों पर ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा आयोजित की गई थी।

जिसमें एक परीक्षा केन्द्र ब्राइट कैरियर स्कूल मल्हपुर न्यू हैदरगंज थाना ठाकुरगंज में चल रही उक्त ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा में मूल आवेदक प्रवीन कुमार सिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी इ बसेरा कालोनी गोरखपुर के स्थान पर अन्य व्यक्ति व सॉल्वर रवि कुमार पाल पुत्र अभय कुमार पाल निवासी ग्राम महमदा पोस्ट पाटम थाना नया रामनगर जिला मुंगेर बिहार उम्र करीब 25 वर्ष फर्जी आईडी के आधार पर अभिलेखों में हेर फेर कर परीक्षा दे रहा था।

जिसको बायोमैट्रिक टीम के प्रभारी अभितोज सिंह के द्वारा बायोमैट्रिक स्कैनिंग के दौरान चेक करने पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। जिसके बाद रेखा त्रिपाठी प्रधानाचार्या व केन्द्र अधीक्षक ब्राइट कैरियर स्कूल मल्हपुर न्यू हैदरगंज लखनऊ की तहरीर मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments