होमउप्र न्यूज़आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

सीतापुर। कोतवाली तालगांव क्षेत्र के ग्राम दुघरा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे,दो की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर। मंगलवार को कोतवाली तालगांव क्षेत्र के ग्राम दुघरा निवासिनी वंदना राज पुत्री ज्ञान प्रकाश 18 वर्ष, नेकलाल पुत्र लालजी 26 वर्ष, प्रदीप पुत्र बहोरीलाल18 वर्ष यह सभी लोग अपने खेतों में बारिश के चलते कृषि कार्य के लिए गए थे तभी अचानक बारिश के साथ बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गये।

जानकारी मिलते ही परिजनों एवं ग्रामीणों ने उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसेंडी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत बंदना व प्रदीप की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सीएचसी अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि, नेकलाल का इलाज किया जा रहा है उसकी हालत स्थिर है, घटना के संबंध में तहसीलदार शशि बिंदु द्विवेदी ने बताया कि मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल मोहम्मद आलम को भेजा गया है, सभी घायलों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments