होमदेश प्रदेशबीच सड़क लड़की को चाकुओं से गोदा, फिर पत्थर से कुचलकर मार...

बीच सड़क लड़की को चाकुओं से गोदा, फिर पत्थर से कुचलकर मार डाला

एसएमयूपीन्यूज, ब्यूरो। दिल्ली में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। देश की राजधानी दिल्ली की एक गली में हैवानियत का नंगा नाच चलता है।कई लोग उधर से गुजरे भी,लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई इस हैवानियत को रोकने की। मामला शाहबाद डेरी इलाके की है। जहां एक 16 साल की लड़की की लगातार कई बार चाकुओं से गोदा गया। इसके बाद एक पत्थर उठाता है और उससे लड़की को कुचलना शुरू कर देता है।इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हत्या का आरोप साहिल नाम के लड़के पर लगा है।

हत्या करने के बाद आरोपी फरार

पुलिस के मुताबिक, साहिल और लड़की की दोस्ती थी, लेकिन बीते रविवार को उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।पुलिस ने बताया कि लड़की जब अपनी दोस्त नीतू के बेटे के बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तभी साहिल ने लड़की को रास्ते में रोका और उस पर कई बार चाकू से हमला किया, फिर पत्थर से हमला किया। फिलहाल आरोपी साहिल फरार है। पुलिस टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी साहिल लड़की को चाकू से लगातार गोद रहा है। साहिल लगातार चाकू से हमला करता रहा। इसके बाद उसने कई बार पत्थर से मारा। इसके बाद मौके से भाग गया। घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गईपुलिस के अनुसार, घटना दिल्ली के रोहिणी इलाके की है। पुलिस पड़ताल में नाबालिग लड़की की पहचान 16 साल की साक्षी के रूप में हुई। मृतका ई-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की पुत्री थी।

क्या समाज संवेदनहीनता की ओर जा रहा है?

हैरानी की बात तो यह है कि साहिल, लड़की पर चाकुओं से हमला करने के बाद पास में रखे पत्थर को उठाता और उससे लड़की को कुचलता है। यह दृश्य भी पास से गुजर रहे लोग देखते भी हैं, लेकिन सब के सब मौन होकर निकल जाते हैं। इस वायरल वीडियो के बाद दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। उससे बड़ा भी एक सवाल उठ रहा उन प्रत्यक्षदर्शियों पर जो इस तरह की दरिंदगी देखकर भी खामोश हैं। क्या समाज संवेदनहीनता की ओर जा रहा है?

स्वाति मालीवाल ने पुलिस को जारी किया नोटिस

डीसीडब्लू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस पूरी घटना का वीडियो ट्वीट किया है। स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, “दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments