होमउप्र न्यूज़भदोही में कल बनेगी शहरी सरकार, तैयारियां शुरू

भदोही में कल बनेगी शहरी सरकार, तैयारियां शुरू

भदोही। कालीन नगरी में कल यानी 27 म‌ई को शहर की सरकार काे बनाने का काम किया जाएगा। इसे लेकर देश को अंतिम रूप देने का काम किया गया। दोनों पालिकाओं व पांचों पंचायतों में न‌‌ए चैयरमैन व सभासदों के स्वागत को लेकर कर्मी जी जान से जुट रहे।

समारोह स्थल चयनित होने के साथ ही अधिकारियों को नामित किया गया है। ज्ञानपुर नगर के डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में अध्यक्ष संग 11 वार्डो के सदस्य 27 म‌ई को शपथ ग्रहण करेंगे। यहां एसडीएम ज्ञानपुर शपथ दिलाएंगे। गोपीगंज नगर पालिका की ईओ आमिता सिंह ने बताया कि 27 म‌ई को शपथ ग्रहण की तिथि तय की गई है।

भदोही नगर पालिका अध्यक्ष और 28 वार्ड सभासद स्टेशन रोड स्थित होटल अर्सलान में 27 म‌ई को शपथ ग्रहण करेंगे। ईओ जी लाल ने बताया कि भदोही एसडीएम जबकि न‌ई बाजार और सुरियावां में एएसडीएम 27 म‌ई को शपथ दिलाएंगे। नगर पंचायत घोसिया में भी 27 म‌ई को ही दशमी बारी और खमरिया में खेल मैदान बगीचा मुहल्ला में एसडीएम शपथ ग्रहण कराएंगे।शासन से अधिसूचना जारी होने के बाद समारोह की तैयारी शुरू हो गया है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments