smupnews

पुलिस बदसलूकी पर रो पड़े पहलवान, जनिए क्या था मामला

एसएमयूपीन्यूज, ब्यूरो । देश की राजधानी के जंतर-मंतर पर इन दिनों भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहलवानों द्वारा धरना दिया जा रहा है। इसी बीच बुधवार की रात जंतर-मंतर पर पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच जमकर झड़प हो गई। इस दौरान कुछ बदमाशों को चोट भी आई है। वहीं पुलिस की बदसलूकी पर धरने के दौरान मौजूद महिला पहलवान रो पड़े। अगली सुबह यानी गुरुवार को बजरंग पूनिया ने कहा कि हम अपने मेडल्स भारत सरकार को लौटा देंगे। बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने कहा कि अब यह लड़ाई लंबी चलेगी।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर हो रहा प्रदर्शन

जानकारी के लिए बता दें कि जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट सहित कई स्टार पहलवान पिछले काफी दिनों से धरने पर बैठे हैं। मामला फोल्डिंग बेड को लेकर शुरू हुआ था। बारिश के कारण पहलवान जहां पर धरना दे रहे थे, वहां पर पानी भर गया।

ऐसे में फोल्डिंग बेड लाया गया। पहलवान बेड लेने जा रहे थे तो पुलिस में उन्हें रोक दिया, जिस पर साक्षी, बजरंग सहित कई स्टार पुलिस से बहस करने लगे। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई।पुलिस ने सोमनाथ भारती समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। झड़प के दौरान महिला रेसलर विनेश फोगाट के भाई दुष्यंत का सिर फट गया। एक और रेसलर राहुल भी घायल हो गए।

मीडिया के सामने विनेश फोगाट और साक्षी मलिक रो पड़ीं

वहीं, देर रात मीडिया से बात करते हुए पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि वे देश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी हैं, मगर उनके साथ अपराधियों की तरह बर्ताव किया जा रहा है। आंखों में आंसू लिए विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट ने कहा कि अगर हमें मारना चाहते हैं तो मार दो। पहलवान बजरंग पुनिया का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों को गालियां दीं और उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा, हमें पूरे देश के समर्थन की जरूरत है, सभी को दिल्ली आना चाहिए। पुलिस हमारे खिलाफ बल प्रयोग कर रही है।

इस मामले में क्या बोले जिम्मेदार अधिकारी

नई दिल्ली के डीसीपी प्रणव तायल ने बताया कि जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती बिना इजाजत बिस्तर के साथ धरना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने बीच-बचाव किया तो समर्थक आक्रामक हो गए और ट्रक से बेड निकालने की कोशिश की। इसके बाद, मामूली विवाद हुआ और सोमनाथ भारती के साथ दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *