होमउप्र न्यूज़बाराबंकी में किशोरी को पेड़ में बांधकर पीटा, जानिए क्यों

बाराबंकी में किशोरी को पेड़ में बांधकर पीटा, जानिए क्यों

बाराबंकी। कोतवाली रामनगर क्षेत्र में आम की बाग की रखवाली करने वाले लोगों ने बाग में शौच के लिए गई किशोरी को पेड़ में बांधकर पीटा हालत गंभीर। परिजनों ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। कस्बा के मोहल्ला रामनगर एक निवासी मिट्ठू पुत्र मंशा ने थाने पर दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गुरुवार की दोपहर उनकी 8 वर्षीय पुत्री आम के बाग में शौच के लिए गई थी।

जब वह वापस आने लगी उसी वक्त बाग की रखवाली कर रहे, उस्मान व उनकी पत्नी महरून तथा इनकी पुत्री आर्या ने मिलकर नंदनी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद अपने चाचा शमीम के कहने पर किशोरी को आम के पेड़ में रस्सी से बांध दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।

जिनके द्वारा पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने थाने पर सुलह समझौता करवाया। लेकिन नंदनी की हालत में सुधार ना होने के चलते।उनके पिता ने शुक्रवार को थाने पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थी अत्यंत गरीब होने के चलते प्रतिदिन ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बाग की रखवाली करने वाले लोग आए दिन किसी न किसी से लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments