smupnews

इकाना में चार के बजाय अब तीन अप्रैल को होगा मैच

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चार मई को इकाना स्टेडियम में होने वाला मैच अब एक दिन पहले होगा। निकाय चुनाव के चलते यह निर्णय लिया गया है। चूंकि चार मई को लखनऊ नगर पालिका का चुनाव होने वाला है। मैच के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए क्रिकेट प्रेमियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

मैच के समय में नहीं किया गया है कोई बदलाव

आईपीएल 2023 के शेड्यूल के अनुसार शनिवार और रविवार के अलावा दो गुरुवार ऐसे थे, जिनमें दो मुकाबले खेले जाने थे, लेकिन अब सिर्फ एक गुरुवार ऐसा होगा, जिसमें दो मैच होंगे। वहीं, एक बुधवार का दिन भी ऐसा होगी, जिसमें आईपीएल के दो मुकाबले खेले जाएंगे। पुराने शेड्यूल के अनुसार 20 अप्रैल और चार मई को आईपीएल के दो मैच होने थे, लेकिन अब चार मई की बजाय तीन मई को दो मैच होंगे। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *