होम उप्र न्यूज़ यूपी में अब माफिया किसी को डरा नहीं सकता : सीएम योगी

यूपी में अब माफिया किसी को डरा नहीं सकता : सीएम योगी

0
14

लखनऊ। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद व उनके भाई अशरफ की हत्या के बाद सीएम योगी पहली बार मंगलवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बड़ा बयान दिया है। राज्य की कानून व्यवस्था पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यूपी में अब दंगे नहीं होते। यूपी में अब कानून का राज है।अब कोई पेशेवर अपराधी और माफिया किसी उद्यमियों को डरा धमका नहीं सकता है, यूपी आज आपको बेहतरीन कानून व्यवस्था की गारंटी देता है।

यूपी में निवेश करने वालों की एक-एक पूंजी की जाएगी सुरक्षा

सीएम योगी ने कहा कि जो माफिया पहले संकट थे, वो अब खुद संकट में है। हमारी सरकार में यूपी में एक बार भी कर्फ्यू नहीं लगा है।अब किसी जिले के नाम से डर नहीं है। यूपी अब विकास के लिए जाना जाता है। पहले यूपी की कानून व्यवस्था खराब थी। लोक भवन में पीएम मित्र योजना के अंतर्गत सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ कपड़ा पार्क में समझौता ज्ञापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान योगी ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब यूपी में निवेश करने वालों के एक-एक पूंजी की सुरक्षा की जायेगी। यूपी के प्रगति किसी से छिपी नहीं है। कानपुर कभी कपड़ा उघोग का केन्द्र था। फिर से यूपी की पहचान वापस आ रही है. अब यूपी में बेहतरीन कनेक्टिविटी है।

सपा सरकार पर योगी ने साधा निशाना

सीएम योगी ने कहा 2017 से पहले यूपी की कानून व्यवस्था बदतर थी। अब माफिया किसी को डरा नहीं सकता है। अब यूपी के किसी जनपद में दंगा नहीं होता है। हमारी सरकार ने यूपी को दंगामुव्त किया। यूपी में अब कानून का राज है। अब माफिया किसी को धमका नहीं सकता है। छह साल में कोई कर्फ्यू नहीं लगा है। यूपी में अब कानून का राज है। पहले यूपी में रोजाना दंगा होता था।