होमउप्र न्यूज़खोया मोबाइल पाकर 65 लोगों के खिले चेहरे

खोया मोबाइल पाकर 65 लोगों के खिले चेहरे

भदोही। पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 65 अदद गिरे,खोये मोबाइल बरामद, बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख, 50 हजार रुपये । खोया हुआ मोबाइल पाते ही लोगों के चेहरे खिल उठे और पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार व पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए आभार जताया ।

एसपी की गंभीरता के चलते मोबाइल की हो पायी बरामदगी

डॉ अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त खोये,गिरे मोबाइलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए क्राइम ब्रांच के विभिन्न शाखा क्रमशः सर्विलांस सेल ,स्वाट ,साइबर की टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए आदेशित किया गया । उक्त आदेश के अनुपालन में गठित टीम के अथक प्रयास से विभिन्न कम्पनियों के कुल 65 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल सेट कीमती लगभग 10 लाख, 50 हजार रूपये बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।

सभी मिले मोबाइल सेट की कीमत दस लाख रुपये

रामनवमी के शुभ अवसर पर आज डॉ.अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस कार्यालय में बरामदशुदा मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। 65 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल सेट कीमती लगभग-10 लाख, 50 हजार रुपये । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आवेदकों द्वारा अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक भदोही व क्राइम ब्रांच भदोही की टीम को धन्यवाद प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी । खोए हुए मोबाइल बरामद करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने नकद रुपए से पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया ।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments