smupnews

28 मार्च को आकाश में दिखेगा दुर्लभ संयोग, होगी ग्रहों की परेड

गोरखपुर। जी हां हम बात कर रहे हैं प्लैनेट परेड की, अगर आप अन्तरिक्ष में रूचि रखते हैं तो हो जाइए तैयार, क्योंकि इस दिन पांच ग्रह एक सीध में नजर आने वाले हैं, और इन्हें आप अपनी साधारण आंखों से भी देख सकते हैं। कौन-कौन से ग्रह देंगे दिखाई । सूर्यास्त के साथ ही दिखने शुरू हो जाएंगे । ये ग्रह जिनमें, बुध ग्रह, शुक्र ग्रह, मंगल ग्रह, ब्रहस्पति ग्रह, और अरुण ग्रह को आप देख सकते हैं, यह एक ऐसा दुर्लभ संयोग है जो की किसी को भी आश्चर्य में डाल सकता है , इसीलिए अगर आप खगोल विज्ञान में रुचि रखते हैं तो आपको इसे जरूर देखना चाहिए।

सूर्यास्त होने के बाद इस तरह मुंह करके देखे आसमान

वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला तारामंडल के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि जैसे ही सूर्यास्त होने वाला हो आप पश्चिम दिशा की तरफ मुंह करके देखना शुरू कर दीजिए और ध्यान रहे कि आकाश साफ हो ,उपरोप्त ग्रहों को आप क्रमबद्ध तरीके से देख सकते हैं, अगर आपके पास कोई दूरबीन है तो आप और भी ज्यादा स्पष्ट रूप से दीदार कर सकते हैं। साधरण दिनों में दो या तीन ग्रहों को ही देख सकते हैं लेकिन इस बार आप चमकते चांद के साथ ही पांच ग्रहों की महा परेड को अपने घर से ही देख सकते हैं, लेकिन अरुण ग्रह को साधारण आंखों से देखना मुश्किल होता है।

दूरबीनों के माध्यम से भी निःशुल्क उठा सकते हैं लुत्फ

अगर आपको इस खगोलीय घटना को विशेष तौर से देखना और इस से संबंधित कोई भी जानकारी चाहिए तब आप सीधे वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला तारामंडल गोरखपुर में जाकर भी विशेष प्रकार की खगोलीय दूरबीनों के माध्यम से भी निःशुल्क लुत्फ उठा सकते हैं। खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि यह खगोलीय घटना ठीक सूर्यास्त के बाद से दिखना शुरू हो जायेगी, भारत में सूर्यास्त का समय शाम 06 : 36 PM है । आप ग्रहों की अच्छी दृश्यता के लिए शाम 06: 36PM से 07: 15 PM तक इस खगोलीय घटना को अच्छे से देखा जा सकता है।

बुध ग्रह और ब्रहस्पति ग्रह सूर्यास्त के साथ दिखाई देना बंद हो जायेंगे

सूर्यास्त के साथ ही इसके बाद बुध ग्रह और ब्रहस्पति ग्रह दिखाई देना बंद हो जायेंगे , इस स्थिति में आप समय का विशेष ध्यान रखेंगे तो इसे आसानी से देख सकते हैं। खगोलविद ने बताया कि बुध ग्रह और ब्रहस्पति ग्रह को लगभग 06 बजकर 36 मिनट्स और अरुण ग्रह को 08 बजकर 44 मिनट्स एवं शुक्र ग्रह को 8 बजकर 34 मिनट्स तक देखा जा सकता है, इस अदभुत खगोलीय नजारे को को प्लैनेट परेड, या प्लेनेट्स एलाइनमेंट भी कहा जाता है, जो कि एक दुर्लभ संयोग होता है, इसे पिछली बार 24 जून 2022 को देखा गया था और अगली बार आप इसे 8 सितम्बर 2024 को देख पाएंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *