होम देश प्रदेश तेलंगाना में दर्दनाक बस हादसा, ट्रक से टकराई निजी बस, पांच यात्रियों...

तेलंगाना में दर्दनाक बस हादसा, ट्रक से टकराई निजी बस, पांच यात्रियों की मौत, 20 घायल

0
17

सूर्यापेट। तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार तड़के हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। कोडाड मंडल के दुर्गापुरम स्टेज के पास एक निजी बस पीछे से कंटेनर ट्रक में जा घुसी। हादसे में बस सवार पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए विजयवाड़ा भेजा गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दुर्घटना सुबह करीब 5:20 बजे हुई। निजी बस हैदराबाद से विजयवाड़ा की ओर जा रही थी और उसमें करीब 42 यात्री सवार थे। दुर्गापुरम स्टेज के पास बस ने आगे चल रहे कंटेनर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद मची चीख-पुकार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस का सहयोग किया। हालांकि, हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल यात्रियों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

तीन घायलों की हालत गंभीर

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घायलों में से करीब तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए विजयवाड़ा रेफर किया गया है। गंभीर घायलों को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

हादसे पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को घायलों के लिए बेहतर से बेहतर इलाज और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बस के कंटेनर से पीछे से टकराने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने फहराया तिरंगा, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को कीर्ति चक्र मिलने को बताया गौरव

यह भी पढ़े : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरी बार दूर रहे राहुल गांधी, विपक्षी नेता भी नदारद

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान