होम उप्र न्यूज़ डंपर की टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के चार लाेगाें...

डंपर की टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के चार लाेगाें की दर्दनाक मौत

0
13

दंपति, बेटा और बेटी ने गंवाई जान, छह वर्षीय बच्ची गंभीर घायल; लखनऊ से दवा लेकर लौट रहा था परिवार

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बांदा-बहराइच मार्ग पर बिंदौरा चौराहे के पास डंपर और ऑल्टो कार की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपति, बेटा और बेटी शामिल हैं। हादसे में छह वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार रोककर रास्ते की जानकारी ले रहा था

श्रावस्ती जिले के भिनगा निवासी मोहम्मद शरीफ अपनी पत्नी तबस्सुम बानो, बेटे उजैम, बेटी साजिया और छह वर्षीय बच्ची हुदा के साथ ऑल्टो कार संख्या (यूपी 32सीडी 0221) से लखनऊ गए थे। परिवार का कहना है कि बेटी हुदा का इलाज लखनऊ से चल रहा है और दवा लेने के लिए परिवार लखनऊ गया था। मंगलवार सुबह दवा लेकर सभी वापस लौट रहे थे। रास्ता भटकने के कारण परिवार बिंदौरा चौराहे के पास कार रोककर रास्ते की जानकारी ले रहा था।

कार का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गया

इसी दौरान कार को मोड़ने के लिए जैसे ही यू-टर्न लिया गया, तभी लखनऊ की ओर से रामनगर की तरफ जा रहे मौरंग लदे तेज रफ्तार डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार के दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालाकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टराें ने चार लोगों काे मृत घाेषित कर दिया है। छह वर्षीय हुदा गंभीर रूप से घायल मिली।

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार

थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया शवाें का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है। घटना के संबंध में मृतक के परिवार काे जानकारी देते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वाराणसी में करंट की चपेट में आकर पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, यहां पर बारिश के बीच बिजली का करंट उतरने से मंगलवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की दु:खद मौत हो गई।मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।

बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों की मौत

सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा काजीपुर खुर्द में सलीमुद्दीन उर्फ पप्पू (४५) अपने 17 वर्षीय बेटे अनस के साथ मिलाद-उन-नबी (बारावफात) की तैयारियों में जुटे थे। अलसुबह बारिश के बीच दोनों घर के सामने सजावट के लिए बिजली की झालर लगा रहे थे। लगातार बारिश के कारण इलेक्ट्रीशियन के नहीं आने पर पिता-पुत्र खुद ही सजावट का काम कर रहे थे। बताया गया कि झालर लगाने के बाद कई बल्ब नहीं जल रहे थे और अनस तार काटकर खराब बल्बों की जगह नए बल्ब लगाने की कोशिश कर रहा था।

बेटे को तड़पता देख पिता उसे बचाने के लिए दौड़े

इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और वह करंट की चपेट में आ गया। बेटे को तड़पता देख पिता सलीमुद्दीन उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों एक-दूसरे से चिपक गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद अनस की मां दोनों को तलाशते हुए वहां पहुंचीं। पति और बेटे को मृत देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने बिजली विभाग को घटना की जानकारी दी। बिजली कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन काटी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वाटर कूलर में उतरे करंट से अधेड़ की मौत

दूसरी घटना चेतगंज थाना क्षेत्र के कालीमहाल तिराहे पर हुई। यहां वाटर कूलर में करंट उतरने से 50 वर्षीय त्रिलोकी मोदनवाल उसकी चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर चेतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लगातार बारिश के बीच बिजली के उपकरणों में करंट उतरने की इन घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने फहराया तिरंगा, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को कीर्ति चक्र मिलने को बताया गौरव

यह भी पढ़े : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरी बार दूर रहे राहुल गांधी, विपक्षी नेता भी नदारद

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान