होम उप्र न्यूज़ बारावफात पर लखनऊ में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, 26 अगस्त को 18 मार्गों...

बारावफात पर लखनऊ में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, 26 अगस्त को 18 मार्गों पर डायवर्जन

0
13

अमीनाबाद के झंडे वाले पार्क से सुबह 10 बजे निकलेगा मदहे-सहाबा जुलूस, कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगी यातायात व्यवस्था

लखनऊ। बारावफात/ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। चंद्र दर्शन के अनुसार 26 अगस्त 2026 को 12वीं रबी-उल-अव्वल का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर मदहे-सहाबा का जुलूस सुबह 10 बजे झंडे वाले पार्क, अमीनाबाद से शुरू होकर बाजारखाला थाना क्षेत्र में समाप्त होगा।

जुलूस को देखते हुए सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक आवश्यकतानुसार विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। लखनऊ यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित मार्गों के बजाय निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

  1. कमला नेहरू क्रॉसिंग (चरक चौराहा) से आने वाला यातायात मेफेयर तिराहा-विक्टोरिया स्ट्रीट होते हुए नक्खास तिराहा नहीं जा सकेगा। यह यातायात चौक/मेडिकल कॉलेज होकर गंतव्य की ओर जाएगा।
  2. नक्खास तिराहा से नादान महल रोड/टुड़ियागंज की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन अकबरी गेट, चरक चौराहा (कमला नेहरू) होकर जा सकेंगे।
  3. टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज और मंसूर नगर होकर निकलेंगे।
  4. टुड़ियागंज तिराहा से हैदरगंज (लाल माधव) तिराहा की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन वापस मुड़कर गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज और मंसूर नगर होकर जाएंगे।
  5. हैदरगंज तिराहा (लाल माधव) से नक्खास तिराहा/ऐशबाग ईदगाह की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को बुलाकी अड्डा और मिल एरिया होकर भेजा जाएगा।
  6. वाटर वर्क्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह तिराहा की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
  7. मेडिकल कॉलेज चौराहा से सुभाष मार्ग होते हुए रकाबगंज पुल की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन सिटी स्टेशन तिराहा/शाहमीना होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
  8. पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद तिराहा से मौलवीगंज होकर रकाबगंज पुल की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन छतरी वाले चौराहे से अमीनाबाद/नजीराबाद होकर जाएंगे।
  9. रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन नाका/मेडिकल कॉलेज होकर गंतव्य की ओर जाएंगे।
  10. कैसरबाग बस स्टैंड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा और अमीनाबाद चौराहा से झंडे वाले पार्क की तरफ किसी भी प्रकार का यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन कैसरबाग, अशोक लाट, श्रीराम रोड अमीनाबाद/सिटी स्टेशन होकर जा सकेंगे।
  11. ऐशबाग पुल की तरफ से कोई वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। वाहनों को पुल के नीचे से मोतीनगर, भूसामंडी/राजेंद्र नगर होकर भेजा जाएगा।
  12. बुलाकी अड्डा से हैदरगंज (लाल माधव) तिराहा की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन टिकैतराय तालाब/मिल एरिया और एवररेडी की ओर से जा सकेंगे।
  13. मिल एरिया तिराहा से हैदरगंज की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन मिल एरिया, मीना बेकरी और राजाजीपुरम होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
  14. राजेंद्र नगर चौराहा से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा। वाहन मोतीनगर/राजेंद्र नगर होकर निकलेंगे।
  15. नाका चौराहा से राजेंद्र नगर होते हुए ऐशबाग पुल/ईदगाह की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन नत्था/मवैया होकर जा सकेंगे।
  16. नाका चौराहा से पांडेयगंज चौकी होकर रकाबगंज पुल की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन बांसमंडी चौराहा/राजेंद्र नगर होकर गंतव्य तक जाएंगे।
  17. फूलमंडी फ्लाईओवर से हैदरगंज तिराहा की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन विक्टोरिया स्ट्रीट (कमला नेहरू) चौराहा और मेडिकल चौराहा होकर जा सकेंगे।
  18. मिल एरिया तिराहा से हैदरगंज फ्लाईओवर की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन मीना बेकरी चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

एंबुलेंस और फायर सर्विस को मिलेगी अनुमति

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुलूस के दौरान सामान्य यातायात के लिए निर्धारित डायवर्जन मार्गों के अतिरिक्त चिकित्सकीय आपात स्थिति में वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं होने पर एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन और शव वाहन को प्रतिबंधित मार्ग से भी आवश्यकतानुसार गुजरने की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस/नागरिक पुलिस की सहायता ली जा सकेगी।

लखनऊ यातायात पुलिस ने लोगों से जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था में सहयोग करने और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन लेकर न जाने की अपील की है।

ट्रैफिक कंट्रोल नंबर: 9454405155

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने फहराया तिरंगा, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को कीर्ति चक्र मिलने को बताया गौरव

यह भी पढ़े : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरी बार दूर रहे राहुल गांधी, विपक्षी नेता भी नदारद

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान