होम उप्र न्यूज़ रायबरेली में राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- अपनी विरासत का...

रायबरेली में राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- अपनी विरासत का अपमान करने का हक नहीं

0
12

-मुख्यमंत्री याेगी ने अवध के नायकों को दी श्रंद्धाजलि, राना बेनी माधव बख्श सिंह सभागार का लोकार्पण किया, डाक टिकट किया जारी

राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- शहीदों और नायकों को भुलाया गया

रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रायबरेली में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भाव समर्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी हमारी विरासत का अपमान कर रहे हैं और युवाओं को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को राहुल गांधी से भले ही कोई अपेक्षा न हो, लेकिन नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उनकी जिम्मेदारी जरूर बनती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के बाहर प्रदेश का और देश के बाहर देश का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी अपनी विरासत का अपमान करने का अधिकार नहीं है। योगी ने राहुल गांधी को शतपथ ब्राह्मण और मत्स्य पुराण पढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि इससे उन्हें भारतीय ग्रंथों और देश की समृद्ध विरासत के बारे में समझने का अवसर मिलेगा।

एक परिवार के नाम पर संस्थाओं के नामकरण का आरोप

सीएम योगी ने कहा कि रायबरेली में लंबे समय तक केवल एक परिवार के नाम पर संस्थाओं का नामकरण किया गया और देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को भुला दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अब अपने शहीदों और नायकों को सम्मान देने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ओर से आयोजित दावत का जिक्र करते हुए भी कांग्रेस पर निशाना साधा और इसे सनातन का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी विरासत को पहचानने और उस पर गर्व करने की आवश्यकता है। अपनी समृद्ध परंपरा और इतिहास को जानना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी देश के गौरवशाली अतीत से परिचित हो सकें।

शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सभागार का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। डाक विभाग की ओर से राना बेनी माधव सिंह पर जारी विशेष आवरण का विमोचन भी मुख्यमंत्री ने किया। राना बेनी माधव सिंह स्मारक समिति की ओर से प्रकाशित ‘अवध केसरी’ का भी मुख्यमंत्री ने विमोचन किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, मंत्री राकेश सचान, मंत्री मनोज पांडेय, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह, विधायक अदिति सिंह, अशोक कोरी, एमएलसी उमेश द्विवेदी, अवनीश सिंह समेत भाजपा के पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे।

रायबरेली को 879 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में जिले के विकास से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाएं शामिल हैं।

इनमें करीब 624 करोड़ रुपये की 185 परियोजनाओं का लोकार्पण और लगभग 277 करोड़ रुपये की 162 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

60 से अधिक आवासविहीन परिवारों को मिलेंगे पट्टे

मुख्यमंत्री सपेरा समुदाय सहित अन्य आवासविहीन परिवारों को भी आवासीय पट्टे के आवंटन पत्र सौंपेंगे। 60 से अधिक परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में 19 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृति पत्र और आवास की चाबी समेत अन्य लाभ भी वितरित करेंगे। सरकार की ओर से इन कार्यक्रमों के जरिए रायबरेली में विकास योजनाओं के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने फहराया तिरंगा, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को कीर्ति चक्र मिलने को बताया गौरव

यह भी पढ़े : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरी बार दूर रहे राहुल गांधी, विपक्षी नेता भी नदारद

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान