होम उप्र न्यूज़ यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली; मुरादाबाद-अलीगढ़...

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली; मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

0
37

संगीता सिंह को मुरादाबाद और ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ की कमान, कई प्रमुख विभागों में भी हुआ बदलाव

लखनऊ।त्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया। इस फेरबदल में मुरादाबाद और अलीगढ़ मंडल के नए मंडलायुक्तों की तैनाती के साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग भी बदले गए हैं। शासन स्तर पर किए गए इस बदलाव में ग्राम्य विकास, आयुष, नगर विकास, जल निगम, नियोजन, सहकारिता और उच्च शिक्षा समेत कई महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।

मुरादाबाद और अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

मुरादाबाद मंडलायुक्त का पद पिछले कुछ समय से खाली चल रहा था। अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को अब मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं राजस्व परिषद प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) के पद पर तैनात ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।

मुरादाबाद में मंडलायुक्त रहे सिक्किम कैडर के आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि 14 अगस्त को समाप्त हो गई थी। इसके बाद उनकी प्रतिनियुक्ति बढ़ाए जाने को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर भी विराम लग गया है।

ग्राम्य विकास और आयुष विभाग में भी बदलाव

शासन ने गौरी शंकर प्रियदर्शी को आयुक्त ग्राम विकास एवं सचिव ग्राम्य विकास विभाग के पद से हटाकर महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन की जिम्मेदारी दी है।

वहीं चैत्रा वी को महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन के पद से हटाकर सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद लखनऊ बनाया गया है। प्रमोद कुमार उपाध्याय, जो सचिव समाज कल्याण विभाग के पद पर तैनात थे, उन्हें आयुक्त ग्राम्य विकास की जिम्मेदारी दी गई है।

नगर विकास और जल निगम में भी फेरबदल

रवींद्र कुमार सचिव नगर विकास के पद पर यथावत रहेंगे, लेकिन उन्हें प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) और राज्य मिशन निदेशक (अमृत) के अतिरिक्त दायित्व से मुक्त कर दिया गया है।

वहीं मासूम अली सरवर को सचिव नियोजन विभाग और महानिदेशक अर्थ एवं संख्या के पद से कार्यमुक्त कर प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) तथा राज्य मिशन निदेशक (अमृत) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। वह मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पद पर भी बने रहेंगे।

डा. राज शेखर को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) से हटाकर सचिव नियोजन विभाग तथा महानिदेशक अर्थ एवं संख्या बनाया गया है। वहीं योगेश कुमार को आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता के पद से हटाकर प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की जिम्मेदारी दी गई है।

सूचना आयोग और सहकारिता विभाग में भी बदलाव

कुमार प्रशांत को सचिव राज्य सूचना आयोग के पद से हटाकर आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता बनाया गया है। वहीं गुर्राला श्रीनिवासुलु को सचिव सचिवालय प्रशासन के पद से हटाकर सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा अमृत पाल कौर को प्रतीक्षारत रखा गया है। वहीं नवनीत सेहारा, जो संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड एवं अपर आबकारी आयुक्त के पद पर थे, उन्हें संयुक्त प्रबंध निदेशक सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

शासन ने देवेंद्र कुमार पांडेय को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से विशेष सचिव उपभोक्ता मामले बनाया है। विवेक श्रीवास्तव, जो सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात थे, उन्हें विशेष सचिव पशुधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह अमृत त्रिपाठी को सचिव उच्च शिक्षा विभाग से हटाकर सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद प्रयागराज बनाया गया है। वहीं ओम प्रकाश राय को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद प्रयागराज के पद से हटाकर विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के बाद कई महत्वपूर्ण विभागों और मंडलों की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने फहराया तिरंगा, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को कीर्ति चक्र मिलने को बताया गौरव

यह भी पढ़े : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरी बार दूर रहे राहुल गांधी, विपक्षी नेता भी नदारद

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान