होम देश प्रदेश सीमेंट एंड इस्पात पावर प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियर की मौत

सीमेंट एंड इस्पात पावर प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियर की मौत

0
45

रामगढ़। झारखंड में रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित सीमेंट एंड इस्पात पावर प्लांट में शुक्रवार की देर रात जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में तीन इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि एक इंजीनियर गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बरकाकाना थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

टरबाइन के ओवर स्पीड होने के कारण जोरदार ब्लास्ट हुआ

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अत्यधिक तापमान के कारण पावर प्लांट के सिस्टम पर असर पड़ा और प्रोटक्शन सिस्टम फेल हो गया। इसी दौरान टरबाइन के ओवर स्पीड होने के कारण जोरदार ब्लास्ट हुआ।पुलिस के अनुसार इस हादसे में जागेश्वर विहार बोकारो के रहने वाले विनीत महतो, धनबाद के संजीव केसरी और नगर उटारी, गढ़वा के अभिषेक पांडे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हजारीबाग जिले के रहने वाले तरुण रवानी गंभीर रूप से घायल हैं।

कंट्रोल रूम पहले ही अधिक तापमान होने का संकेत दे रहा था

हादसे के बाद प्लांट में कार्यरत कर्मचारी अमित कुमार ने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पावर प्लांट का कंट्रोल रूम पहले ही अधिक तापमान होने का संकेत दे रहा था। वहां एसी खराब होने के कारण काम करना भी मुश्किल हो गया था। कर्मचारियों की ओर से कई बार प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन किसी प्रकार से प्रबंधन के द्वारा एक्शन नहीं लिया गया, ना ही कूलिंग व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।वहीं, हादसे से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को रामगढ़ पतरातु मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस और प्रबंधन मुआवजे को लेकर आक्रोशित लोगों से बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने फहराया तिरंगा, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को कीर्ति चक्र मिलने को बताया गौरव

यह भी पढ़े : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरी बार दूर रहे राहुल गांधी, विपक्षी नेता भी नदारद

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान