होम उप्र न्यूज़ प्रयागराज में पानी की टंकी पर चढ़ी पांच बच्चों की मां, दरोगा...

प्रयागराज में पानी की टंकी पर चढ़ी पांच बच्चों की मां, दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप

0
27

शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का आरोप

प्रयागराज। सिविल लाइंस इलाके में डीआरएम कार्यालय के पास शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पांच बच्चों की मां एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला ने सरायममरेज थाने में तैनात दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि दरोगा ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और अब शादी से मुकर गया है। महिला ने आरोप लगाया कि दरोगा उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

महिला के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह आरोपी दरोगा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रही। महिला अपनी मांगों को कागज पर लिखकर नीचे फेंकती रही।

आरोपी दरोगा को मौके पर बुलाने की मांग

महिला ने अपनी प्रमुख मांगों में सबसे पहले आरोपी दरोगा को मौके पर बुलाने की बात कही है। उसकी दूसरी मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत कराने की है। इसके अलावा महिला ने बताया कि उसके घर की बिजली वर्ष 2025 से कटी हुई है और इसे तत्काल जुड़वाने की मांग की है।

महिला पानी की टंकी पर दो बोतल पानी लेकर चढ़ी थी। पुलिस और आसपास मौजूद लोगों की ओर से उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ी रही।

2025 में दर्ज कराई थी एफआईआर

पुलिस के मुताबिक, महिला ने वर्ष 2025 में आरोपी दरोगा संजय यादव के खिलाफ मुट्ठीगंज थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। वर्तमान में संजय यादव सरायममरेज थाने में तैनात बताया जा रहा है।

महिला मेजा थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है और उसकी शादी कोरांव इलाके में हुई है। वह पांच बच्चों की मां है। उसके चार बेटे और एक बेटी हैं। महिला के मुताबिक उसका बड़ा बेटा 22 वर्ष का है।

पुलिस कर रही महिला को नीचे उतारने का प्रयास

महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिसकर्मी लगातार महिला से बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास कर रहे हैं। महिला की मांग है कि आरोपी दरोगा को उसके सामने लाया जाए और उसकी शिकायत पर कार्रवाई की जाए।

फिलहाल महिला के टंकी पर होने के कारण मौके पर भीड़ जमा है और पुलिस उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। मामले में महिला द्वारा लगाए गए आरोपों और पूर्व में दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने फहराया तिरंगा, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को कीर्ति चक्र मिलने को बताया गौरव

यह भी पढ़े : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरी बार दूर रहे राहुल गांधी, विपक्षी नेता भी नदारद

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान