होम उप्र न्यूज़ यूपी में नौ IPS अफसरों के तबादले, सात जिलों के कप्तान बदले

यूपी में नौ IPS अफसरों के तबादले, सात जिलों के कप्तान बदले

0
52

मेरठ SSP अविनाश पांडेय डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध, झांसी के SP बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ की कमान; गोंडा, सुल्तानपुर, बिजनौर, संभल और बलरामपुर में भी बदले गए कप्तान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिस प्रशासन में कसावट लाने के उद्देश्य से डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। मुख्यालय की ओर से सात जिलों के पुलिस कप्तानों समेत कुल नौ IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में मेरठ, झांसी, सुल्तानपुर, गोंडा, बिजनौर, संभल और बलरामपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों की पुलिस कमान बदली गई है।

तबादला सूची के अनुसार गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को अब सुल्तानपुर का एसपी बनाया गया है। वहीं सुल्तानपुर में तैनात चारू निगम को यूपी-112 भेजा गया है। उनके स्थान पर विनीत जायसवाल को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मेरठ SSP अविनाश पांडेय मुख्यालय से संबद्ध

मेरठ में पुलिस के बल प्रयोग को लेकर विवादों में रहे एसएसपी अविनाश पांडेय को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनकी जगह झांसी के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ का नया एसएसपी बनाया गया है। मूर्ति अब मेरठ में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इन जिलों में भी बदले पुलिस कप्तान

तबादले के तहत बिजनौर के एसपी अभिषेक को गोंडा का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। वहीं बलरामपुर के कप्तान विकास कुमार को झांसी का एसएसपी बनाया गया है।इसी क्रम में संभल के एसपी केके बिश्नोई को बिजनौर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। बाराबंकी में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात विकास चन्द्र त्रिपाठी को IPS बनने के बाद संभल का एसपी बनाया गया है।वहीं हरदोई में एएसपी के पद पर तैनात मार्तण्ड प्रकाश सिंह को IPS बनने के बाद बलरामपुर का एसपी नियुक्त किया गया है।

सात जिलों की पुलिस कमान में बदलाव

इस फेरबदल से प्रदेश के सात जिलों—मेरठ, झांसी, सुल्तानपुर, गोंडा, बिजनौर, संभल और बलरामपुर—की पुलिस कमान में बदलाव हुआ है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ को मुख्यालय और महत्वपूर्ण पुलिस इकाइयों में तैनाती मिली है।

डीजीपी मुख्यालय की ओर से किए गए इस फेरबदल को पुलिस प्रशासन में बेहतर समन्वय, कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा जिलों में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। नए पुलिस कप्तानों के सामने अपने-अपने जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की चुनौती होगी।

तबादले के बाद प्रमुख बदलाव

विनीत जायसवाल — गोंडा से सुल्तानपुर के एसपी
चारू निगम — सुल्तानपुर से यूपी-112
अविनाश पांडेय — मेरठ से डीजीपी मुख्यालय संबद्ध
बीबीजीटीएस मूर्ति — झांसी से मेरठ
अभिषेक — बिजनौर से गोंडा
विकास कुमार — बलरामपुर से झांसी
केके बिश्नोई — संभल से बिजनौर
विकास चन्द्र त्रिपाठी — बाराबंकी एएसपी से संभल एसपी
मार्तण्ड प्रकाश सिंह — हरदोई एएसपी से बलरामपुर एसपी

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने फहराया तिरंगा, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को कीर्ति चक्र मिलने को बताया गौरव

यह भी पढ़े : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरी बार दूर रहे राहुल गांधी, विपक्षी नेता भी नदारद

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान