smupnews

Sitapur : चैत्र अमावस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

सीतापुर।क्षेत्र के प्रसिद्ध सूर्य कुंड मंदिर प्रांगण में मंगलवार को चैत्र अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए भगवान कामेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।

आज चैत्र अमावस्या के पावन अवसर पर खराब मौसम के बाद भी सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सूर्य कुंड मंदिर स्थित पवित्र सरोवर में स्नान कर मंदिर प्रांगण में स्थित कामेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह हवन पूजन किया और आयोजित भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया।

अमावस्या के पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में एक विशाल मेले का भी आयोजन किया गया जिसमें आए हुए श्रद्धालुओं ने अपनी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की और बच्चों ने मेले का आनंद उठाया। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *