होम उप्र न्यूज़ पीएसी की 28वीं अंतरवाहिनी एथलेटिक्स-साइकिलिंग प्रतियोगिता का आगाज, 137 खिलाड़ियों ने दिखाया...

पीएसी की 28वीं अंतरवाहिनी एथलेटिक्स-साइकिलिंग प्रतियोगिता का आगाज, 137 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

0
39

लखनऊ में आठ पीएसी वाहिनियों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, साइकिलिंग, दौड़ और रिले में हुए रोमांचक मुकाबले

लखनऊ। 35वीं वाहिनी पीएसी महानगर लखनऊ स्थित शहीद भगत सिंह क्रीड़ा संकुल के सिंथेटिक स्टेडियम में बुधवार को 28वीं अंतरवाहिनी पीएसी मध्य जोन एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी लखनऊ अनुभाग किरीट राठोड़ ने किया।

उद्घाटन समारोह में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बैंड की धुन के बीच खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को मान-प्रणाम दिया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पीएसी मध्य जोन की कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें 11वीं/27वीं वाहिनी सीतापुर, 10वीं वाहिनी बाराबंकी, 30वीं वाहिनी गोंडा, 26वीं वाहिनी गोरखपुर, 25वीं वाहिनी रायबरेली तथा 32वीं और 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ शामिल हैं। प्रतियोगिता में कुल 137 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

आयोजन सचिव एवं 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के सेनानायक अमित कुमार (आईपीएस) ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान सहायक सेनानायक अजय कुमार त्रिपाठी, सैन्य सहायक उदयवीर सिंह, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक रणजीत यादव, वीके जोशी, शिविरपाल सुभाष मौर्य, सूबेदार सैन्य सहायक प्रदीप कुमार राय समेत पीएसी के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

20 किमी साइकिलिंग फाइनल में 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के राहुल मौर्य ने 36:40.00 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसी वाहिनी के सुनील कुमार साहनी 41:07.00 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा के इजहार कादरी ने 41:20.00 के समय के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

10 हजार मीटर दौड़ में 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के विजय प्रताप ने 52:12.51 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के अंशुल दूसरे और 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी के भगवती प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे।

110 मीटर बाधा दौड़ में 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के शीलू राजपूत ने 24.26 सेकंड में पहला स्थान हासिल किया। 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली के विकास प्रताप सिंह 34.31 सेकंड के साथ दूसरे और 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के गौरव चौधरी 37.91 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

800 मीटर दौड़ में 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी के संजय कुमार बिंद 2:30.41 के समय के साथ विजेता बने। 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के कपिल बाबू 2:31.60 के समय के साथ दूसरे और 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के आशुतोष यादव 2:34.04 के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

400 मीटर दौड़ में 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के शिवा सिंह ने 1:04.65 के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के कपिल बाबू 1:07.12 के साथ दूसरे और 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली के सुनील दत्त 1:07.44 के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

4×100 मीटर रिले दौड़ में 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ की टीम ने 51.32 सेकंड के समय के साथ बाजी मारी। टीम में शीलू राजपूत, हरिराम, आलोक कुमार थारू और अजय कुमार शामिल रहे। 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ की टीम 52.50 सेकंड के साथ दूसरे और 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली की टीम 55.17 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स और साइकिलिंग स्पर्धाओं में अपनी गति, सहनशक्ति और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता का उद्देश्य पीएसी जवानों में खेल भावना, फिटनेस और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने फहराया तिरंगा, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को कीर्ति चक्र मिलने को बताया गौरव

यह भी पढ़े : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरी बार दूर रहे राहुल गांधी, विपक्षी नेता भी नदारद

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान