लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण और जनशिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर, शाखाओं के कामकाज की समीक्षा
लखनऊ । पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने 17 अगस्त को डालीगंज स्थित पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं के कामकाज, अभिलेखों के रखरखाव, लंबित प्रकरणों और पत्रावलियों के निस्तारण की समीक्षा की। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री बबलू कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था भी साथ रहे।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त होदय द्वारा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं एवं पटलों का भ्रमण कर अभिलेखों के रख-रखाव, पत्रावलियों के निस्तारण, लंबित प्रकरणों की स्थिति एवं कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।निरीक्षण के दौरान शिकायत प्रकोष्ठ, डीसीआरबी एवं नफीस सेल की प्रगति की समीक्षा की गयी तथा उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही कमिश्नरेट के न्यायालयों से संबंधित प्रकरणों एवं कार्रवाई की भी समीक्षा की गयी।

पुलिस आयुक्त द्वारा लंबित प्रकरणों एवं पत्रावलियों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने, अभिलेखों को अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित रखने तथा कार्यालयीन कार्यों में प्रभावी पर्यवेक्षण किये जाने के निर्देश दिये गये।साथ ही जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा संबंधित शाखाओं द्वारा अपने-अपने कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।पुलिस आयुक्तद्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, तत्परता एवं जवाबदेही के साथ किये जाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय
यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान









