होम उप्र न्यूज़ स्वतंत्रता दिवस पर जरूरतमंद बच्चों की मदद को आगे आया इनरव्हील क्लब,...

स्वतंत्रता दिवस पर जरूरतमंद बच्चों की मदद को आगे आया इनरव्हील क्लब, चार बच्चों की फीस भरी

0
17

क्राउन बॉक्स स्कूल में सेवा प्रोजेक्ट आयोजित, सभी बच्चों को खाद्य सामग्री और उपयोगी वस्तुएं भी वितरित

मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस द्वारा क्राउन बॉक्स स्कूल में एक विशेष सेवा प्रोजेक्ट आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चार गरीब बच्चों की स्कूल फीस क्लब द्वारा प्रदान की गई। साथ ही विद्यालय के सभी बच्चों को खाद्य सामग्री एवं उपयोगी वस्तुएँ वितरित की गईं।

मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस द्वारा क्राउन बॉक्स स्कूल में एक विशेष सेवा प्रोजेक्ट आयोजित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शुभी रस्तोगी ने इनरव्हील क्लब का विशेष सहयोग किया, उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा क्लब के सदस्यों का सम्मान भी किया। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से हमें भी लाभ प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चार गरीब बच्चों की स्कूल फीस क्लब द्वारा प्रदान की गई, जिसके लिए विद्यालय परिवार ने भी क्लब की सराहना की। साथ ही विद्यालय के सभी बच्चों को खाद्य सामग्री एवं उपयोगी वस्तुएँ वितरित की गईं।

कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सुंदर नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा और जरूरतमंद बच्चों का सहयोग करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह सेवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और सभी के लिए खुशी एवं प्रेरणा का अवसर बना।

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा और जरूरतमंद बच्चों का सहयोग करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह सेवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और सभी के लिए खुशी एवं प्रेरणा का अवसर बना। इस कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष पूनम रस्तोगी, सचिव शुभी रस्तोगी, प्रेम बालाजी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : झारखंड में सरकारी योजनाओं की रफ्तार पर CAG की रिपोर्ट, पीएम आवास के 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित

यह भी पढ़े : श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव, आचार्य इंद्र देव मिश्र को मिली व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी

यह भी पढ़े : इंदिरा गांधी हत्या मामले में दोषी केहर सिंह का बेटा लड़ेगा चुनाव, वारिस पंजाब दे ने दिया टिकट

यह भी पढ़े : सुबह जल्दी उठना क्यों है फायदेमंद? आयुर्वेद से जानिए दिन की सही शुरुआत का राज